देश

LAC पर तनाव के बीच भारत सरकार ने बैन किए PUBG समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप्स, ये है पूरी लिस्ट

इससे पहले 30 जून को केंद्र सरकार ने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप पर बैन लगाया, बाद में 27 जुलाई को केंद्र सरकार ने 47 और ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने दावा किया था कि ये सभी ऐप्स देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई। सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच एक बार फिर भारत सरकार ने 118 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इससे पहले भी सरकार ने 59 ऐप बैन किए थे बाद में केंद्र सरकार ने 47 ऐप बैन किए थे।

इसे भी पढ़ें- भारत ने टिकटॉक समेत 59 ऐप के बाद इन 47 और चीनी मोबाइल एप पर लगाए प्रतिबंध, पबजी समेत ये 275 ऐप्स हो सकते हैं बैन

आज जिन 118 चीनी मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया गया है उनमें मशहूर ऐप PUBG भी शामिल है। आईटी मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार PUBG के अलावा, WeChat, Baidu,APUS लॉन्चर प्रो जैसे ऐप को सरकार ने प्रतिबंधित किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये मोबाइल ऐप भारत की संप्रभुता, अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिली थीं जिसमें कहा गया था कि एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई मोबाइल ऐप हैं जो यूजर्स की सूचनाएं चुराते हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि ये ऐप यूजर्स के डेटा को चोरी कर रहे हैं और उसे भारत से बाहर स्थित अपने सर्वर तक गैर कानूनी तरीके से पहुंचा रहे हैं। सरकार ने कहा कि डेटा की चोरी चिंता का विषय है और इसके लिए आपातकालीन कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok के अलावा 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स भी शामिल थे। बाद में 27 जुलाई को केंद्र सरकार 47 और ऐप्स को बैन कर दिया गया। सरकार ने दावा किया था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत