देश

ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस: नाबालिग बेटे ने की मां और बहन की हत्या

ग्रेटर नोएडा गौर सिटी में हुए डबल मर्डर केस में यह बात सामने आई है कि नाबालिग बेटे ने ही मां और बहन की हत्या की थी। नाबालिग ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मर्डर केस की जांच करती नोएडा पुलिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में एक महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या का जुर्म महिला के 16 वर्षीय बेटे ने कबूल कर लिया है। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसने पिज्जा कटर से दोनों की हत्या की थी, क्योंकि घर पर एक छोटे से मुद्दे को लेकर उसकी पिटाई की गई थी। नोएडा पुलिस ने मीडिया को बताया कि 4 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध नाबालिग को 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से हिरासत में ले लिया गया।

मुगलसराय से नाबालिग ने अपने पिता को फोन किया था। उसने पुलिस को बताया कि हत्या को अंजाम देने के तुरंत बाद वह बैग में कुछ रुपये लेकर कैब से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया, जहां से वह लुधियाना, चंडीगढ़, शिमला और फिर चंडीगढ़ गया। वहां से नाबालिग रांची गया और फिर मुगलसराय, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया।

गौर सिटी के 11वें एवेन्यू के 1446 ए ब्लॉक फ्लैट में 5 दिसंबर की रात को महिला और उनकी बेटी का शव मिला था। खून से लथपथ दोनों के शव को घर के बेडरूम से बरामद किया गया था। जब यह अपराध हुआ, उस समय नाबालिग के पिता अपने व्यवसाय के सिलसिले में शहर से बाहर थे। पुलिस के मुताबिक, इस अपराध में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की संभावना नहीं है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल