देश

कठुआ: गैंगरेप के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में शामिल बीजेपी विधायक को महबूबा सरकार ने बनाया मंत्री

कठुआ से बीजेपी विधायक राजीव जसरोटिया को कैबिनेट में शामिल करने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी और महबूबा मुफ्ती कठुआ गैंगरेप पर अपने स्टैंड को लेकर भ्रमित क्यों हैं?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जम्मू-कश्मीर कैबिनेट में शामिल हुए बीजेपी विधायक राजीव जसरोटिया

जम्मू-कश्मीर सरकार के कैबिनेट में हुए विस्तार में कठुआ से बीजेपी विधायक राजीव जसरोटिया को भी शामिल किया गया है। राजीव जसरोटिया वही विधायक हैं जो कठुआ गैंगरेप के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में दिखे थे। बावजूद इसके उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। हालांकि, इसी रैली में शामिल होने वाले बीजेपी के दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा को इस महीने की शुरुआत में महबूबा कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके पहले बीजेपी के इन विधायकों ने कहा था कि आलाकमान के कहने पर वे रैली में शामिल हुए थे। विधायकों के इस बयान के बाद बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी।

Published: undefined

बीजेपी विधायक राजीव जसरोटिया को कैबिनेट में शामिल करने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कठुआ गैंगरेप के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में शामिल होने के आरोप में बीजेपी ने दो मंत्रियों को हटा दिया था, लेकिन एक विधायक जिसके बारे में रैली में शामिल होने की जानकारी है, उसे मंत्री बना दिया गया।”

Published: undefined

उमर अब्दुल्ला ने आगे लिखा, “बीजेपी और महबूबा मुफ्ती कठुआ गैंगरेप पर अपने स्टैंड को लेकर भ्रमित क्यों हैं?”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की जहाजों को आखिरी चेतावनी! दूसरी तरफ वेनेजुएला में महाविनाश, भूकंप से 164 की मौत

  • ,
  • नागरिकता के प्रमाण पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, अब देने होंगे इतने रुपए, 1 जुलाई से लागू

  • ,
  • गाजियाबाद में फिल्मी ड्रामा: जिस शख्स की तेरहवीं का चल रहा था भोज, वो खुद चलकर घर पहुंचा, लोगों के उड़े होश

  • ,
  • कांग्रेस का पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू, नेताओं ने अलग-अलग शहरों से उठाई प्रधान के इस्तीफे की मांग