
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी ने झूठ बोलकर और लोगों की भावनाएं को भड़काकर प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा को कमजोर किया है।
सिद्धरमैया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ नरेन्द्र मोदी झूठ बोलने में काफी अच्छे हैं। वह अप्रासंगिक बातें कहकर, लोगों की भावनाओं को भड़काकर, उनका ध्रुवीकरण करके लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा कमजोर हो रही है।’’
Published: undefined
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमने आरक्षण और ‘मंगलसूत्र’ मुद्दे पर उनके भाषणों को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हें नोटिस दिया गया है। हम कार्रवाई चाहते हैं।’’
Published: undefined
उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री के झूठ को अच्छी तरह से समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता बुद्धिमान और राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined