देश

घर ढहाए जाने से नाखुश है गैंगस्टर विकास की मां, योगी सरकार से बोलीं-घर मेरी पुश्तैनी संपत्ति थी, विकास की नहीं

गैंगस्टर विकास दुबे की मां ने राज्य सरकार द्वारा घर ढहाए जाने पर नाखुशी जाहिर की। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "घर मेरी पुश्तैनी संपत्ति थी और विकास का नहीं था। यह मेरे ससुर और पति द्वारा बनवाया गया था। सरकार विकास के स्वामित्व वाली संपत्तियों को गिरा सकती है, लेकिन हमने क्या किया है?"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गैंगस्टर विकास दुबे की मां सरला दुबे ने राज्य सरकार द्वारा कानपुर के बिकरू गांव में अपना घर ढहाए जाने पर रविवार को यहां नाखुशी जाहिर की। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "घर मेरी पुश्तैनी संपत्ति थी और विकास का नहीं था। यह मेरे ससुर और पति द्वारा बनवाया गया था। सरकार विकास के स्वामित्व वाली संपत्तियों को गिरा सकती है, लेकिन हमने क्या किया है?"

इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे पुलिस गिरफ्त से दूर, उसकी मां का बड़ा बयान, कहा- पुलिस उसे गोली मार दे

विकास शुक्रवार को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के सिलसिले में वांछित है। जिला प्रशासन ने शनिवार को गांव में स्थित उसके घर को जेसीबी से ढहा दिया और साथ ही दो एसयूवी और दो ट्रैक्टर को भी तहस-नहस कर दिया। गैंगस्टर की मां ने शुक्रवार को कहा था कि अगर उसके बेटे को पुलिस मुठभेड़ में मार देती है तो उसे कोई दुख नहीं होगा। उन्होंने कहा था, "अगर उसने पुलिसकर्मियों को मारा है, तो वह मारे जाने का हकदार है।"

सरला दुबे ने कहा, "मैं पिछले 4 महीनों से अपने पति से नहीं मिली हूं। मैं अपने छोटे बेटे के साथ लखनऊ में रह रही हूं। विकास को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। हम उसकी वजह से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पुलिस हमसे और हमारे रिश्तेदारों से सवाल पूछ रही है।" विकास के पिता राम कुमार दुबे ने कहा कि पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना के समय विकास गांव में नहीं था। इस बीच, कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत विकास के बैंक खातों के पैसे और अवैध संपत्ति जब्त करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत