देश

26/11 मुंबई हमला: आतंकी हमले की 10वीं बरसी आज, 10 आतंकवादियों ने बनाया था निशाना,166 लोगों की हुई थी मौत

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को 10 साल हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरा देश सहम गया था। 2008 के इस हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई पर हमले किए थे। इन आतंकियों में से एक आतंकवादी अजमल आमिर कसाब जिंदा पकड़ा गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई में 26 नवंबर को 2008 को हुए आंतकी हमले की आज 10वीं बरसी है। इस दिन करीब 10 आतंकियों ने मुंबई निशाना बनाया था। देश के इतिहास में मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था, जिसने सभी की रूह को कंपा दिया था। इस हमले में लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों ने कई जगहों पर हमले कर 166 लोग की हत्या दी थी। भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने दिलेरी से लड़ते हुए 9 आतंकियों ढेर कर दिया था, जबकि एकमात्र जीवित पकड़े गए अजमल कसाब को भारतीय अदालत से मौत की सजा मिलने के बाद फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

वहीं मुंबई हमले की बरसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, “आज से दस वर्ष पहले मुंबई में हुए आतंकी हमलों से संतप्त व्यक्तियों और परिवारों को हम याद करते हैं। अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को हमारा नमन। न्याय को सुनिश्चित करने और आतंकवाद को परास्त करने के लिए भारत पूर्णतया प्रतिबद्ध है।”

दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पियो ने रविवार को मुंबई के आतंकवादी हमले की 10 वीं वर्षगांठ पर भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और घोषणा की कि वाशिंगटन इस हमले में कोई भी सुराग देने वाले को पांच लाख अमरीकी डॉलर का इनाम देगा।

माइक पोम्पियो ने कहा, “संयुक्त राज्य अमरीका और सभी अमरीकियों की ओर से मैं मुंबई आतंकवादी हमले की 10 वीं वर्षगांठ पर भारत और मुंबई शहर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं। हम पीड़ितों के परिवारों और उनके दोस्तों के साथ खड़े हैं।” पोम्पियो ने आगे कहा, “जिनके प्रियजन इस बर्बर कार्रवाई में अपनी जान से हाथ धो बैठे, हम उनके साथ हैं।"

बता दें कि देश के इतिहास में सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में से एक में पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में तबाही मचाई थी। इस घटना में 166 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स