देश

मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में चल रहे रेस्त्रां में आग, 15 की मौत, 20 जख्मी

मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक रेस्त्रां में आग लगने से कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसमें 20 लोग जख्मी भी हुए हैं। रेस्त्रां के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया मुंबई के एक रेस्त्रां में आग से 15 लोगों की मौत हुई है

मुंबई के लोअर परेल में एक रेस्त्रां में बीती रात लगी आग में कम से कम 15 लोगों की मौत होने की खबर है। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए ।

खबरों के मुताबिक, यह आग लोअर परेल इलाके की कमला मिल्स कंपाउंड में एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर चल रहे एक रेस्त्रां में लगी। घायलों को सायन और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में मरने वालों में ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई।

आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। आग लगने की सूचना मिलने के फौरन बाद बीएमसी का डिजास्टर मैनेजमेंट स्टाफ मौके पर पहुंचा और लोगों को वहां से निकालने की कोशिश की। आग की वजह से कमला मिल्स कंपाउंड से चलने वाले कई टीवी चैनलों के प्रसारण पर भी असर पड़ा।

इस कंपाउंड में ईटी नाउ, मिरर नाउ, जूम और टीवी9 मराठी चलते हैं, इनका प्रसारण बंद कर दिया गया, ताकि आग की वजह से नुकसान न हो।

इसी कंपाउंड में पब और रेस्त्रां के अलावा कई कॉर्पोरेट ऑफिस भी हैं। लोअर परेल के इस इलाके में कई दफ्तर 24 घंटे खुले रहते हैं।

जिस रेस्त्रां में आग लगी, उसका नाम मोजो है, और इसके मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है

हादसे के वक्त करीब 50 लोग इस चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर थे। यहां कुछ होटल्स भी हैं। मारे गए लोगों में 11 महिलाएं हैं, जबकि तीन पुरुष हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Dec 2017, 10:31 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल