देश

भगवान से भी बड़े हो गए हैं बीजेपी वाले, भगवान श्रीराम का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ: नाना पटोले

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 20 मई को कहा था कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। इस पर नाना पटोले ने कहा कि वे अब कुछ भी बोल सकते हैं। बीजेपी वाले भगवान से भी बड़े हो गए हैं, इसलिए इसके बारे में कोई बात ही नहीं करनी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बीजेपी और पीएम मोदी को एक बार फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 4 जून के बाद पीएम मोदी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 20 मई को कहा था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। इस पर नाना पटोले ने कहा कि वे अब कुछ भी बोल सकते हैं। बीजेपी वाले भगवान से भी बड़े हो गए हैं, इसलिए इसके बारे में कोई बात ही नहीं करनी। ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का चुनाव है, इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बात होनी चाहिए। लोगों के लिए और देश के लिए क्या किया जाए, इस पर बात होनी चाहिए।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद स्पष्ट है। जनता के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। भगवान का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। भगवान हनुमान जी का आर्शीवाद कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के साथ था और अब भगवान श्रीराम का आर्शीवाद भी कांग्रेस के साथ है। सभी भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ है, लेकिन ये लोग खुद को भगवान से ऊपर समझते हैं।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 400 पार की बात करने वाली बीजेपी आज छोटे दलों की बात कैसे कर रही है? इसका मतलब है कि बीजेपी चुनाव हार रही है। नतीजे से पहले गठजोड़ की कोशिश की जा रही है। बीजेपी को एहसास हो गया है कि वह चुनाव हार रहे हैं। इसी को देखते हुए वह अब छोटी पार्टियों को साथ लेकर आ रहे हैं।

'पाकिस्तान की ताकत को वे खुद लाहौर जाकर चेक कर आए हैं', पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। पाकिस्तान के लाहौर जाकर इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को धमकाया, दूसरी तरफ पीएम मोदी लाहौर खीर और बिरयानी खाने के लिए गए थे। नई पीढ़ी को जब कांग्रेस का इतिहास पता लगेगा तो नई पीढ़ी बीजेपी को वोट नहीं देगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे