
देश में बीते एक हफ्ते के दौरान मौसम ने कई रंग दिखाए हैं। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि ने दस्तक दी। भारतीय मौसम विभाग ने बीते हफ्ते के बदलावों के साथ आने वाले दिनों का पूर्वानुमान साझा किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जबकि राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। आगे भी कई राज्यों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है।
Published: undefined
IMD के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार और रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के कुछ जिलों में कोहरा भी छा सकता है।
Published: undefined
मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को शिमला, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है।
Published: undefined
IMD के अनुसार 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट संभव है।
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है।
21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। तेज बारिश और तूफान की आशंका भी व्यक्त की गई है।
Published: undefined
20 से 23 फरवरी के बीच 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश के चलते तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
23 और 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
Published: undefined
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में गुरुवार सुबह से घने बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। 20 फरवरी को फिर हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।
आगरा, मथुरा, लखनऊ और प्रयागराज में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश संभव है।
मध्य प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
Published: undefined
जहां कई राज्यों में बारिश का दौर है, वहीं बिहार में तापमान बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में पारा 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं।
Published: undefined
महाराष्ट्र और गुजरात का हाल
महाराष्ट्र में अगले तीन से चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात में शुरुआती दो दिनों में तापमान बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद पांच दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है।
Published: undefined
IMD ने लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों से बचने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की अपील की गई है।
फिलहाल देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग राज्यों में अलग तरह का बना हुआ है। कहीं बारिश और ठंड, तो कहीं बढ़ती गर्मी। आने वाले कुछ दिन कई इलाकों के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined