देश

मौसम देशभर का अलर्ट: यूपी-दिल्ली में गरज-बारिश, राजस्थान में तेज हवाएं, बिहार शांत, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

18 फरवरी को यूपी और दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है, राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है, बिहार में मौसम सामान्य रहेगा और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

फरवरी का महीना खत्म होने से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सर्दी विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते यह कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की सौगात दे सकती है। 18 फरवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश, तेज हवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

Published: undefined

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदबांदी हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, राजधानी में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हाल के दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

आईएमडी के अनुसार, बुधवार को दोपहर के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी में धूप निकल सकती है।

नोएडा में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Published: undefined

बिहार में मौसम स्थिर, बारिश की फिलहाल संभावना नहीं

पिछले कुछ दिनों से बिहार का मौसम सामान्य और स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को भी राज्य में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है। फिलहाल राज्य में बारिश या किसी बड़े मौसमी बदलाव की चिंता की जरूरत नहीं बताई गई है।

Published: undefined

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 17 और 18 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Published: undefined

पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम में बदलाव के बीच पंजाब और हरियाणा में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है।

Published: undefined

राजस्थान के कई संभागों में बारिश का अनुमान

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 18 फरवरी की दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है।

बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Published: undefined

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कोहरे के आसार

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Published: undefined

तमिलनाडु में अभी शुष्क मौसम

बंगाल की खाड़ी और पूर्वी हिंद महासागर के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

  • 18 फरवरी तक राज्य में शुष्क मौसम बना रह सकता है।

  • 19 फरवरी को दक्षिणी तटीय जिलों और डेल्टा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • 20 फरवरी को सिस्टम के और मजबूत होने पर तमिलनाडु के कई इलाकों और पुडुचेरी में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

Published: undefined

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। हालांकि बारिश और बादलों के चलते स्थानीय स्तर पर तापमान में उतार-चढ़ाव संभव है।

Published: undefined

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। हालांकि बारिश और बादलों के चलते स्थानीय स्तर पर तापमान में उतार-चढ़ाव संभव है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined