देश

अपने कैडर की बात नहीं सुनती बीजेपी, इसलिए सिमट गई 15 सीटों पर: भूपेश बघेल

पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना होने से पहले बघेल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी कहती है कि वह कैडर बेस पार्टी है, वह कैडर से कहती है कि वह उनके लिए वोट जुटाने का काम करो, वह उनकी बात नहीं सुनती।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल  फोटोः IANS

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है। वहीं बीजेपी सत्ता में वापसी की कोशिश में है, हालांकि पार्टी की स्थिति राज्य में अच्छी नहीं बताई जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा कि वह अपने को कैडर आधारित पार्टी बताती है, मगर वह कैडर का दुरुपयोग करती है। अगर वह कैडर की बात सुनती होती तो सरकार में 15 साल रहने के बाद वह 15 सीटों पर नहीं सिमटती।

पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना होने से पहले बघेल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी कहती है कि वह कैडर बेस पार्टी है, वह कैडर से कहती है कि वह उनके लिए वोट जुटाने का काम करो, वह उनकी बात नहीं सुनती। अगर अपने कैडर की बात सुन लेते तो 15 साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट पर नहीं आते। यहां माथुर साहब की भी नहीं चली इसलिए उनका भी आना बंद हो गया।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची कब आ रही है इस सवाल पर बघेल ने कहा कि पितृपक्ष के बाद 15 अक्टूबर को सूची आ सकती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में छात्रों की गूंज में राहुल गांधी बोले- भारत की लड़कियां, भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं

  • ,
  • चंदा चोरीः फैजाबाद के वकीलों की चेतावनी- चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी