देश

ओपी रावत ने मोदी सरकार की नोटबंदी को बताया फेल, कहा, चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर नहीं पड़ा असर

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि नोटबंदी से चुनाव में कालेधन का उपयोग नहीं रुका है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में इस बार अधिक कालाधन बरामद हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना नोटबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से कालेधन पर लगाम लगेगा। लेकिन इसके उलट ओपी रावत ने दावा किया है कि नोटबंदी के बावजूद चुनावों में काले धन का उपयोग कम नहीं हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी के बाद यह सोचा गया था कि चुनाव के दौरान पैसों के गलत इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी। लेकिन पिछली बार की अपेक्षा इस बार के चुनावों में ज्यादा पैसे जब्त हुए हैं। उन्होंने कहा, “नोटबंदी के बाद यह कहा गया था कि चुनाव के दौरान पैसे का दुरुपयोग कम हो जाएगा। लेकिन बरामदगी के आंकड़ों के आधार पर यह साबित नहीं हो सका। पिछले चुनावों के मुकाबले उन्हीं राज्य में अधिक कालेधन की बरामदगी हुई है।”

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राजनीतिक वर्ग और उनके फाइनेंसरों को पैसे की कोई कमी नहीं है। इस तरीके से उपयोग किया जाने वाला पैसा आम तौर पर कालाधन होता है। जहां तक चुनाव में कालेधन का इस्तेमाल किया जाता है, वहां कोई जांच नहीं है।

बता दें कि ओपी प्रकाश रावत मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से शनिवार को रिटायर्ड हो गए हैं। ओपी प्रकाश रावत की जगह पूर्व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी सुनिल अरोड़ा ने पदभार संभाल लिया है।

गौरतलब है कि 8 नवंबर, 2016 को मोदी सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया गया था। इसके तहत 500-1000 के नोट बंद कर दिए गए थे। पीएम मोदी ने दावा का किया था कि नोटबंदी के फैसले से जाली नोट, काला धन और आतंकवाद पर रोक लगेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत