देश

‘छात्रों पर बर्बरता’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, ‘अमित शाह जवाब दो’ के लगाए नारे

संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘वोट चोरी, पेपर चोरी, चंदा चोरी’ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘लाठी-गोली की सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए।

छात्रों पर बलप्रयोग को लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
छात्रों पर बलप्रयोग को लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया  

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन ‘छात्रों पर बर्बरता’ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘वोट चोरी, पेपर चोरी, चंदा चोरी’ लिखा हुआ था।

उन्होंने ‘लाठी-गोली की सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए।

संसद में कार्यस्थगन के नोटिस

उधर, कांग्रेस सांसदों- रणदीप सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन और रेणुका चौधरी, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे। इन नोटिस में सूचीबद्ध कार्यवाही को स्थगित कर छात्रों के खिलाफ ‘‘बर्बरता’’ के मुद्दे पर चर्चा कराने और गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की गई।

राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखा

राहुल गांधी ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए ‘‘बर्बर हमले’’ की जवाबदेही तय करने की मांग की थी।

गांधी ने शाह से सवाल किया था कि क्या उन्होंने छात्रों के खिलाफ ‘पैलेट गन’ समेत ‘‘घातक हथियारों’’ के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया