देश

धारा 370 हटाए जाने से पाकिस्तान में खलबली, सेना प्रमुख बाजवा ने शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को कोर कमांडर की बैठक बुलाई है। एरी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद के हालात पर चर्चा की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान भारत के कश्मीर पर की गई घोषणा को खारिज करता है और वह अपने रुख से अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराएगा। उन्होंने ट्वीट किया, "पाकिस्तान, भारत अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर के बारे में की गई घोषणा की निंदा करता है और उसे खारिज करता है।"

उन्होंने कहा, "हमारा इरादा पाकिस्तान दौरे पर आ रहे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ बड़े पैमाने पर अपने रुख को दृढ़ता से रखने का है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे के प्रति और जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय के अपरिहार्य अधिकार के प्रति राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है।"

अमेरिकी राजनयिक और ट्रंप प्रशासन के दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के लिए प्रभारी एलिस वेल्स एक उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को इस्लामाबाद के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं।

वहीं पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को कोर कमांडर की बैठक बुलाई है। एरी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद के हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के हालात को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया कि सेना के शीर्ष अधिकारी किसी भी दुस्साहस की स्थिति में भारत को 'प्रतिक्रिया देने' पर चर्चा करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला