देश

सीमा पर ना'पाक' हरकत, पंजाब में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर खदेड़ा

पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर जवानों ने खदेड़ दिया। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया। पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर जवानों ने खदेड़ दिया। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि रविवार रात को 9 बजकर 40 मिनट पर गुरदासपुर में 58 बटालियन की चौतरा बीओपी पर पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा। वह तकरीबन 10 बजे पीओपी चकरी के इलाके से वापस जाता देखा गया। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर 56 राउंड गोलीबारी की और 8 रोशनी करने वाले बम भी चलाए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया।

Published: undefined

गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने मौके का जायजा लिया और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि रात से ही पूरे इलाके का सघन तलाशी अभियान सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के साथ मिलकर किया जा रहा है। मुस्तैद जवानों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर