देश

पाक की बड़ी साजिश नाकाम, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सीमा पर BSF को मिली सुरंग, ये है उनका खतरनाक प्लान!

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में 20 फीट लंबी सुरंग का पता लगाया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बीएसएफ के एक बयान के अनुसार, सुरंग-रोधी अभ्यास के दौरान शनिवार को गश्ती दल ने क्षेत्र की गहराई से स्कैनिंग की थी।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में 20 फीट लंबी सुरंग का पता लगाया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बीएसएफ के एक बयान के अनुसार, सुरंग-रोधी अभ्यास के दौरान शनिवार को गश्ती दल ने क्षेत्र की गहराई से स्कैनिंग की थी। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिला सांबा में व्हेलबैक क्षेत्र गलार के पास बसंतार क्षेत्र में टीम को संदेह हुआ और सीमा पर बाड़ लगे स्थान के पास उन्हें एक सुरंग के बारे में पता चला। सुरंग करीब 20 फीट लंबी और 3-4 फीट व्यास की थी।

बीएसएफ ने कहा, "पाकिस्तान ने शकरगढ़/ कराची लिखे बैग से रेत के बैग बनाए थे, इससे सुरंग के मुंह को छिपाने के लिए इस्तेमाल में लाया गया था। सुरंग के खुलने का स्थान आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) से भारतीय क्षेत्र में 170 मीटर पर एक स्थानीय किसान के खेत की ओर है।"

बीएसएफ ने कहा कि सुरंग का पता चलने के साथ ही बीएसएफ के जवानों ने, पाकिस्तान के आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने कहा, "सुरंग की उत्पत्ति आईबी के करीब पाकिस्तान क्षेत्र में है। हमारे बहु-स्तरीय घुसपैठरोधी ग्रिड में तैनात बीएसएफ सैनिकों की सतर्कता के प्रयासों ने एक बार फिर से पाक रेंजर्स के साथ आतंकवादियों की गंदे मंसूबों के बेअसर कर दिया।"

बीएसएफ के अनुसार, पाकिस्तान सीमावर्ती गांवों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में नियमित रूप से जानकारी मिलती रही है, जो आए दिन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि सतर्क बीएसएफ के जवानों ने भारत में घुसपैठ करने के देश विरोधी तत्वों के हर प्रयासों को नाकाम किया है। बीएसएफ ने कहा, "इसे देखते हुए नियमित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरंग रोधी अभ्यास किया जाएगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Aug 2020, 8:04 PM IST

  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए