देश

बिहार : सृजन घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किया नया केस, 3 बैंक मैनेजर समेत कई कर्मचारियों पर FIR

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार में सृजन घोटाले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला जिला कल्याण कार्यालय के कुछ अधिकारियों की ओर से 2007 से 2017 तक कथित तौर पर लगभग 100 करोड़ रुपये निकालने से जुड़ा हुआ है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार में सृजन घोटाले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला जिला कल्याण कार्यालय के कुछ अधिकारियों की ओर से 2007 से 2017 तक कथित तौर पर लगभग 100 करोड़ रुपये निकालने से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही मामले के संबंध में कुल प्राथमिकी की संख्या 4 हो गई है। सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक की भागलपुर शाखा से रकम निकाली गई। बैंक ऑफ बड़ौदा, आरपी रोड शाखा, इंडियन बैंक, पाताल रोड शाखा, बैंक ऑफ इंडिया, त्रिवेणी अपार्टमेंट शाखा, सृजन महिला विकास सहकारी समिति (एसडब्ल्यूडीसीसी) और जिला कल्याण संघ भागलपुर के कुछ अधिकारियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी का आरोप है।

इससे पहले, सीबीआई ने सृजन घोटाले में तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं, जहां आरोपी अधिकारियों ने 221.60 करोड़ रुपये की निकासी की थी और राशि को भागलपुर के जिला कल्याण कार्यालय से सृजन खातों में स्थानांतरित कर दिया था। इसी तरह 121.71 करोड़ रुपये की निकासी को लेकर एक और प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

तीसरी प्राथमिकी 23 दिसंबर, 2020 को भागलपुर के जिला कल्याण अधिकारी श्याम प्रसाद यादव की शिकायत पर दर्ज की गई थी। प्राथमिकी भागलपुर के कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी।तीसरी प्राथमिकी के बाद बिहार सरकार ने मामले की जांच के लिए सीबीआई को केस सौंपने की सिफारिश की थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद