देश

'बीजेपी सरकार में सूदखोरों से परेशान लोग आत्महत्या करने पर विवश', अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ''बीजेपी सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं। सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवश हैं।''

लोकसभा में मोदी को घेरते दिखेंगे अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
लोकसभा में मोदी को घेरते दिखेंगे अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा फोटोः IANS

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा में एक युवा किसान के आत्महत्या करने की घटना को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं और त्रस्त होकर आत्महत्या करने पर विवश हैं।

सपा मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा, '' राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की गलत नीतियों से किसान और नौजवान बेहाल हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।''

यादव ने आरोप लगाया कि ''बीजेपी सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं। सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवश हैं।''

सपा प्रमुख ने दावा किया कि ''इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादा और प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली।''

उन्‍होंने कहा, ''बीजेपी सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई और कर्ज से परेशान होकर एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। बीजेपी सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी हैं तथा पूंजीपतियों के लिए बनायी गयी है।''

यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है।

इटावा जिले के चौविया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज अदा न कर पाने से परेशान एक किसान ने अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

चौविया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मंसूर अहमद ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव चौविया में बृहस्‍पतिवार रात्रि विकास जाटव (30) ने अपने खेत में पेड़ से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल