देश

देश में लगातार 8वें दिन बढ़ी तेल की कीमत, मुंबई में पेट्रोल 79 रुपये के पार, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं

दिल्ली, कोलकता, मुंबई, चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.13 रुपये, 76.82 रुपये, 79.79 रुपये और 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 67.07 रुपये, 69.47 रुपये, 70.37 रुपये और 70.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार 8वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली में फिर 74 रुपये लीटर को पार कर गया है और डीजल भी 67 रुपये लीटर से ऊंचे भाव पर मिलने लगा है। खाड़ी क्षेत्र के तनाव को देखते हुए तेल के दाम में नरमी की संभावना नहीं है। सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी आई थी। तभी से भारत में पेट्रोल और डीजल की महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हमले के बाद भारत में पेट्रोल दो रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में 1.70 रुपये लीटर बढ़ गया है तो कुछ अन्य शहरों में डीजल के दाम में इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST

पेट्रोल के दाम मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 22 पैसे, जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। डीजल के दाम में दिल्ली में 14 पैसे, कोलकाता में 12 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.13 रुपये, 76.82 रुपये, 79.79 रुपये और 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.07 रुपये, 69.47 रुपये, 70.37 रुपये और 70.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST

इसी महीने 14 सितंबर को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सोमवार को यकायक तकबरीन 20 फीसदी का उछाल आया जो कि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हौती विद्रोहियों ने ली थी।

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सत्र के मुकाबले 0.34 फीसदी की नरमी के साथ 64.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (ऊर्जा एवं करेंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने कहा कि यूरोप और जापान के विनिर्मिाण क्षेत्र के आंकड़ों के इंतजार में बाजार अभी ठहरा हुआ है, क्योंकि मंदी की आशंकाओं से तेल की मांग नरम रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उनका कहना है कि खाड़ी क्षेत्र के तनाव को देखते हुए तेल के दाम में बहरहाल ज्यादा नरमी की संभावना नहीं है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Sep 2019, 12:39 PM IST