देश

देश में लगातार चौथे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब कितनी है कीमत

दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.89 रुपये, 76.53 रुपये, 79.50 रुपये और 76.74 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.03 रुपये, 69.39 रुपये, 70.27 रुपये और 71.81 रुपये लीटर हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में करीब दो हफ्ते बाद पेट्रोल 74 रुपये लीटर से कम दाम पर मिलने लगा है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.89 रुपये और डीजल का 67.03 रुपये लीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को 12-16 पैसे लीटर की कटौती की।

Published: undefined

लगातार चार दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का भाव भी 46 पैसे प्रति लीटर घट गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.89 रुपये, 76.53 रुपये, 79.50 रुपये और 76.74 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.03 रुपये, 69.39 रुपये, 70.27 रुपये और 71.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Published: undefined

पेट्रोल के दाम में रविवार को दिल्ली और मुंबई में 15 पैसे, कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...