लगातार 12वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली छोड़ मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल 80 के पार
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत 73.20 रुपये पैसे प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 80.47 रुपये और डीजल 71.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में 12 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल 18 पैसे महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 77.83 रुपये और डीजल की कीमत 68.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत 73.20 रुपये पैसे प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 80.47 रुपये और डीजल 71.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 80.80 रुपये और डीजल 72.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए