
महंगे प्याज की मार झले रही देश की जनता को एक और झटक लगा है। पेट्रल और डीजल भी महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते पांच के बाद शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 9 से 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे, जबकि कोलकाता में 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 9 पैसे, जबकि मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।
Published: undefined
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.70 रुपये, 75.41 रुपये, 78.38 रुपये और 75.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
Published: undefined
इससे पहले एक अक्टूबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी, जब पेट्रोल का दाम इन चारों महानगरों में क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये लीटर हो गया था और डीजल क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये लीटर हो गया था।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined