देश

महंगाई की मार जारी, देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर तेल की कीमत

पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में 13 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। डीजल दिल्ली में 16 पैसे, कोलकाता में 10 पैसे, मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे लीटर महंगा हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल दिल्ली में 74.61 रुपये लीटर हो गया है, जोकि पिछले साल 25 नवंबर के बाद का सबसे ऊंचा भाव है। देश की राजधानी में डीजल 67.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उधर, कच्चे तेल का भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को तकरीबन तीन फीसदी टूटा और ब्रेंट क्रूड का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में 13 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। डीजल दिल्ली में 16 पैसे, कोलकाता में 10 पैसे, मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे लीटर महंगा हो गया है।

Published: 01 Oct 2019, 10:12 AM IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Published: 01 Oct 2019, 10:12 AM IST

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर टकराव के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती आने की रिपोर्ट के बाद पिछले कारोबारी सत्र में इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का दिसंबर डिलीवरी अनुबंध 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 59.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड का दाम करीब एक महीने के बाद 60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ। इससे पहले तीन सितंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 58.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। हालांकि उसके बाद मंगलवार को तेजी लौटी, लेकिन भाव 60 डॉलर के नीचे ही बना हुआ था।

Published: 01 Oct 2019, 10:12 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Oct 2019, 10:12 AM IST

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...