देश

न जुमला न वादों का भंडार, भारतीयों को चाहिए रोजगार: प्यू रिसर्च

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 76 फीसदी वयस्क मानते हैं कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है और इसमें पिछले पांच साल में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है और चुनाव प्रचार की गहमागहमी शुरू हो चुकी है। इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें देश में बेरोजगारी को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 76 फीसदी वयस्क मानते हैं कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है और इसमें पिछले पांच साल में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2018 में अनुमानित 3.5 फीसदी बेरोजगारी दर के बावजूद 1.86 करोड़ भारतीयों के पास नौकरियां नहीं है और 39.37 करोड़ लोगों के रोजगार की दशा खराब थी और उन पर विस्थापन का खतरा बना हुआ था। यह आकलन अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय का है।

इसके बाद महंगाई भारतीयों के लिए चिंता का दूसरा मुख्य कारण है। रिपोर्ट के अनुसार, "अर्थव्यवस्था के अन्य पहलू भी लोगों की चिंता के प्रमुख कारण हैं। 10 से से सात लोग मानते हैं कि महंगाई बहुत बड़ी समस्या है।"

दूसरे देशों में लोगों की नौकरियां छूटने से भी भारत के सामने समस्या खड़ी हो रही है। यह बात सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 10 से छह लोगों का मानना है कि इस तरह का आव्रजन एक समस्या है जिनमें 49 फीसदी वे लोग भी शामिल हैं जो इसे बहुत बड़ी समस्या मानते हैं।

प्रवासी भारतीयों द्वारा 2016 में भारत स्थित अपने परिवार व रिश्तेदारों को विदेशों से 63 अरब डॉलर की रकम भेजी गई थी, जोकि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब तीन फीसदी थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ