देश

एयर स्ट्राइक की प्लानिंग करने वाले सामंत होंगे नये रॉ चीफ, अरविंद कुमार को आईबी की कमान

आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के नये प्रमुख होंगे। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का नया निदेशक बनाया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाक के कब्जे वाले बालाकोट में आतंकी शिविरों पर किए गए एयर स्ट्राइक की योजना में अहम भूमिका निभाने वाले 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को रॉ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही देश की दूसरी अहम खुफिया एजेंसी आईबी को भी नया निदेशक मिल गया है। सरकार ने 1984 बैच के ही आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को आईबी का नया निदेशक नियुक्त किया है।

सामंत गोयल मौजूदा रॉ प्रमुख अनिल कुमार धस्माना की जगह लेंगे, जो ढाई साल तक रॉ का नेतृत्व करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गोयल पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि 1990 के दशक में जब पंजाब आतंकवाद में झुलस रहा था, तब वहां गोयल ने सराहनीय कार्य करते हुए आतंकवाद के खात्मे के लिए कई सफल अभियान चलाए थे।

वहीं आईबी के नए निदेशक बनाए गए अरविंद कुमार असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें कश्मीर मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। गौरतलब है कि अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही मोदी सरकार कश्मीर को लेकर अधिक सक्रियता दिखा रही है। गृह मंत्री बनने के साथ ही अमित शाह कश्मीर को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Jun 2019, 5:01 PM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति