देश

पीएम मोदी पहले मुसलमानों को और अब सिखों को कर रहे बदनाम, रंधावा का आरोप

खालिस्तान के मुद्दे पर बोलते हुए रंधावा ने कहा- जो विषय पंजाब में आतंकवाद के समय अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बना, उसे प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मोदी सरकार पर खालिस्तान के बहाने सिखों को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। रंधाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खालिस्तान सिखों की मांग नहीं है, शून्य से भी कम लोग हैं जो इस तरह की मांग करते हैं लेकिन पूरी कौम को इसके लिए बदनाम किया जा रहा है। रंधावा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले मुसलमानों को बदनाम किया और अब सिखों को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक कहां जाएंगे?

खालिस्तान के मुद्दे पर बोलते हुए रंधावा ने कहा- जो विषय पंजाब में आतंकवाद के समय अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बना, उसे प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। कनाडा के साथ भारत के चल रहे विवाद पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी भी बीजेपी के प्रधानमंत्री थे, लेकिन वो भारत की बात करते थे। प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। उन्हें देश के लिए बोलना चाहिए।

रंधावा ने कहा, चुनाव होते हैं तो पीएम राजस्थान आकर बोलते हैं। अगर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, तो क्या उन्हें मध्य प्रदेश में यह नजर नहीं आता? जो हमारे नागरिक नहीं हैं, उन्हें खालिस्तानी कहकर पीएम पंजाबियों पर सवाल उठा रहे हैं।'

रंधावा ने कहा, ''प्रधानमंत्री को देश को जोड़ने की बात करनी चाहिए न कि हिंदुओं और सिखों को बांटने की। ऐसा कहकर प्रधानमंत्री सिखों की अखंडता पर बोल रहे हैं। आज भी जब पाकिस्तान से लड़ते हुए कोई शहीद होता है तो सबसे पहले किसी पंजाबी का शव आता है, क्या पंजाबी देशभक्त नहीं हैं? प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में क्यों नहीं बोलते? क्या पीएम हमें बदनाम करना चाहते हैं?

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो