देश

रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और पेट्रोल पंपों से हटेंगे पीएम मोदी के होर्डिंग, चुनाव आयोग ने दिए आदेश

चुनाव आयोग ने रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों और पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया है। आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद भी इन जगहों पर पीएम के होर्डिंग लगे थे, जिसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चुनाव आयोग ने रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों और पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया है। आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद भी इन जगहों पर पीएम के होर्डिंग लगे थे, जिसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी। उस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के सभी होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी.एन. सिंह ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, "हमने 10 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल को निर्वाचन आयोग भेजा था। आयोग ने आज हमें आश्वस्त किया कि उसने शिकायत पर संज्ञान लिया और रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों और पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री के विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने कार्रवाई पर रिपोर्ट भी तलब की है।"

कांग्रेस ने 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री के होर्डिग लगाए जाने की शिकायत की थी।

विपक्षी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 'मंत्रियों' द्वारा अश्लील टिप्पणियां की जाने की शिकायत भी की है और दोषियों को नोटिस जारी किए जाने की अपील की है।

सिंह ने कहा, "हमने आयोग से यह शिकायत भी की है कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अश्लील किस्म की टिप्पणियां की जा रही हैं। आयोग ने इसको गंभीरता से लिया और स्पष्ट कहा कि यह जानने के लिए कि कहां और किस तरह की टिप्पणियां की गई हैं, उसने वीडियो उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Mar 2019, 8:44 PM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति