देश

अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा का दावा, राफेल घोटाले में मोदी व्यक्तिगत रूप से शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने रक्षा खरीद के सभी नियमों को ताक पर रखकर इस सौदे को एकतरफा ढंग से अंतिम रूप दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि राफेल डील में पीएम मोदी सीधे तौर पर शामिल

राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'व्यक्तिगत संलिप्तता' का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रियों नेता यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा खरीद के सभी नियमों को ताक पर रखकर सौदे को एकतरफा अंतिम रूप दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है। दिल्ली में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने कहा कि सरकार ने देश के सबसे बड़े रक्षा घोटाले में मोदी की संलिप्तता को बचाने के लिए झूठ का पुलिंदा बुना है।

वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने कहा कि इस मामले में बीजेपी और सरकार ने जो भी स्पष्टीकरण दिया, उसने सरकार को झूठ के जाल में फंसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी को यूपीए सरकार के सौदे को पलटने का कोई अधिकार नहीं था, जो कि उन लोगों द्वारा किया गया एक कठिन काम था और यह 7-8 वर्षो की मेहनत का परिणाम था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन