देश

पीएनबी महाघोटाला: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, पीएनबी का इंटरनल चीफ ऑडिटर गिरफ्तार

आयकर विभाग के अनुरोध पर ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस 22 फरवरी, 2018 से अगले एक साल के लिए वैध होगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी 

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस (ब्लू कॉर्नर नोटिस) जारी कर दिया है। आयकर विभाग ने नीरव मोदी ग्रुप से जुड़ी 4 अन्य प्रॉपर्टीज को अटैच किया गया है जिसमें एक फॉर्म हाउस और सोलर पावर प्लांट भी शामिल हैं। इस पूरी प्रॉपर्टी की कीमत 70 करोड़ रुपये है।

सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को पत्र भेजकर अगले हफ्ते जांच में शामिल होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने सीबीआई के सामने आने से मना कर दिया। सीबीआई ने कहा था कि वह जहां भी है वहां के दूतावास से संपर्क करें, ताकि जांच के लिए भारत लाने की व्यवस्था की जा सके। सीबीआई ने स्पष्ट किया था कि जिसे बुलाया जाए उसका आना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी ने फिर दिखाया ठेंगा, सीबीआई की जांच में शामिल होने से किया इंकार

पीएनबी महाघोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने 28 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक के इंटरनल चीफ ऑडिटर को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रैडी हाउस शाखा के इंटरनल चीफ ऑडिटर एमके शर्मा के पास पीएनबी के ब्रैडी हाउस ब्रांच के ऑडिटिंग सिस्टम और उससे जुड़े कामों पर निगरानी रखने का काम था। साथ ही किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में उन्हें जोनल ऑडिट ऑफिस को रिपोर्ट करना था।

इसे भी पढ़ें: पीएनबी महाघोटाला: मोदी की फायरस्टार डायमंड ने अमेरिका में खुद को दिवालिया घोषित करने की अर्जी दी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य