देश

यूपी में दाढ़ी रखने पर पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी बोले- अनुमति न लेने की वजह से की गई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया और पुलिस लाइंस भेज दिया गया है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया और पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। अली को दाढ़ी हटाने के लिए तीन बार चेतावनी दी गई थी और दाढ़ी बढ़ाने को लेकर अनुमति लेने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिसकर्मी ने अनुमति नहीं ली और दाढ़ी बढ़ाना जारी रखा।

एसपी बागपत अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस मैनुअल के अनुसार, सिर्फ सिखों को दाढ़ी रखने की अनुमति है, जबकि अन्य सभी पुलिसकर्मियों को चेहरे साफ-सुथरा रखना आवश्यक है।एसपी ने कहा, "यदि कोई पुलिसकर्मी दाढ़ी रखना चाहता है, तो उसे उसकी अनुमति लेनी होगी। इंतेसार अली से बार-बार अनुमति लेने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया और बिना अनुमति के दाढ़ी रख ली।"

अली पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर के रूप में शामिल हुए और पिछले तीन सालों से बागपत में तैनात थे। वहीं उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दाढ़ी रखने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Oct 2020, 1:39 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र में 2 करोड़ नाम कटे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने 'मोहम्मद दीपक' के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई पर लगाई रोक, उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

  • ,
  • 'शुद्धीकरण' करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में इतना डर क्यों? पवन खेड़ा का BJP और उत्तराखंड सरकार से सवाल

  • ,
  • नेपाल में विनाशकारी जलप्रलय की वजह क्या, भूकंप, हिमस्खलन या टूटा ग्लेशियर? रिपोर्ट में नया खुलासा

  • ,
  • फिर शर्मसार हुई दिल्ली! स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 47km तक दरिंदगी, आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार