देश

यूपी में जांच और दवा के अभाव में बेमौत मर रहे गरीब, संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में मचा है हाहाकार: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की मौत के सही आंकड़े छुपाकर जनता को गुमराह कर रही है। यहां की गरीब जनता जांच और दवा के अभाव में बेमौत मर रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने वाली नहीं हैं। डेंगू-मलेरिया, बुखार के मरीजों की अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीज बिना इलाज और जांच के इधर-उधर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की मौत के सही आंकड़े छुपाकर जनता को गुमराह कर रही है। यहां की गरीब जनता जांच और दवा के अभाव में बेमौत मर रही है। संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में हाहाकार मचा है।

सपा मुखिया ने कहा कि सरकार की नाकामियों के कारण बरेली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 550 के पार पहुंच गया है। डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों से लोगों की जानें जा रही है। मच्छरों से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में भी अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें सुबह तड़के से ही लग जाती हैं। पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में तो रात में ही लोग पर्ची बनवाने के लिए लाइन लगा लेते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार