देश

द्वारका में सुदर्शन ब्रिज पर हुए गड्ढे, अमित चावड़ा तस्वीरें शेयर कर बोले- देखिए मोदी के गुजरात का करप्शन मॉडल

25 फरवरी को ही सुदर्शन ब्रिज का शुभारंभ किया गया था। इस केबल ब्रिज की लंबाई 2.32 किलोमीटर है, 978 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारी बारिश के चलते नवनिर्मित सुदर्शन ब्रिज में गड्ढे होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला भी बोला है। इस पुल का निर्माण 900 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

 गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। चावड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "देखिए नरेंद्र मोदी का गुजरात का करप्शन मॉडल। पांच महीने पहले प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटन किए गए द्वारका ब्रिज में पहली ही बारिश में गड्ढे पड़ने शुरू हो गए।"

25 फरवरी को ही सुदर्शन ब्रिज का शुभारंभ किया गया था। इस केबल ब्रिज की लंबाई 2.32 किलोमीटर है, 978 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है।

इस ब्रिज को पहले सिग्नेचर ब्रिज के नाम से जाना जाता था। इस ब्रिज के बन जाने से ओखा और बेट द्वारका आने-जाने वाले लोगों को आसानी होगी। इससे पहले लोग ओखा से बेट द्वारका सिर्फ नाव के जरिए ही जा पाते थे, जिसमें करीब 5 घंटे लग जाते थे। लेकिन, इस पुल के बन जाने के बाद सिर्फ दो घंटे का वक्त लग रहा है।

इस ब्रिज में 12 व्यूइंग गैलरी हैं, दोनों तरफ पर श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक और भगवान श्रीकृष्ण की छवि लगाई गई है। दोनों तरफ फुटपाथ के ऊपरी हिस्सों में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली पैदा होती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेषः तीन दिन की शूटिंग के बाद कर दिया गया था रिप्लेस, वही सुनील ग्रोवर आज हैं कॉमेडी के सुपरस्टार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराया

  • ,
  • सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

  • ,
  • खड़गे का PM पर हमला, 'रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें'

  • ,
  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं