
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में गहराते बिजली संकट को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री को असफल बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय ‘महा विद्युत आपदा’ से गुजर रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ समीक्षा बैठकों और दिखावटी व्यवस्थाओं में उलझी हुई है।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है मुख्यमंत्री ने अब तक यह नहीं कहा कि बिजली संकट के पीछे 'दिल्ली से भेजे गए किसी दूत की साजिश' है।
Published: undefined
उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री की बैठकों में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते, क्योंकि जनता ने दोनों को कभी साथ नहीं देखा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज में बिजली उपकेंद्रों पर पीएसी तैनात करनी पड़ रही है और बीजेपी विधायक-सांसद जनता के गुस्से से बचने के लिए अपनी ही सरकार को चिट्ठियां लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'बीजेपी में अब करंट नहीं रहा' और जनता अगले चुनाव में उसे सत्ता से बाहर कर देगी।
Published: undefined
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगले चुनाव में जनता बीजेपी को अच्छे से सबक सिखा देगी। शुक्र है यूपी के 'असफल मुख्यमंत्री' जी ने ये नहीं कहा कि इस 'महा विद्युत आपदा' के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके 'कंधे पर हाथ रखकर' एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। बीजेपी में अब करंट नहीं रहा।
Published: undefined
ज्ञात हो कि प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि संकट की घड़ी में अपनी ही सरकार के साथ खड़े न रहने वाले नेता अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली संकट और जनता के बढ़ते आक्रोश से घबराए बीजेपी विधायक और सांसद अब दिखावटी चिट्ठियों के जरिए खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को लगातार बिजली कटौती, गर्मी और अव्यवस्था से जूझना पड़ रहा है, जबकि बीजेपी के जनप्रतिनिधि जनता के बीच जवाब देने के बजाय अपनी छवि बचाने में लगे हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined