
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा की उस "अभद्र" टिप्पणी से सहमत हैं जिससे न सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बल्कि देश के करोड़ो लोगों का अपमान हुआ है।
शरमा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खड़गे के लिए "पागल" शब्द का इस्तेमाल किया था।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, "असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के प्रति जिस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है।"
उन्होंने कहा कि खड़गे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं।
Published: undefined
कांग्रेस नेता ने कहा, "वह न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के, बल्कि देश के दलितों और वंचितों के प्रबुद्ध प्रतिनिधि हैं। उनका अपमान करके बीजेपी के मुख्यमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों का अपमान किया है।"
प्रियंका ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के सामने स्पष्ट करें, क्या वे करोड़ों भारतीयों के इस अपमान से सहमत हैं?"
Published: undefined
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined