देश

प्रियंका बोलीं- सैफुद्दीन सोज के साथ हो रहा कैदी जैसा सलूक, लोकतंत्र को कुचल रही सरकार, कश्मीर में तानाशाही कायम

जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी जैसा व्यवहार हो रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी का मामला लगातार तूल पकड़ने लगा है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी जैसा व्यवहार कर रही है।

इसे भी पढ़ें- डॉ. कफील की रिहाई के लिए पत्नी ने सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, कांग्रेस कर चुकी है मोदी और योगी से मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूँ कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।

गौरतलब है कि पिछले साल 5 अगस्त से ही सैफुद्दीन सोज को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का आरोप है कि उन्हें नजरबंद करके रखा गया है।आपको बता दें, सैफुद्दीन सोज के बेटे सलमान ने आरोप लगाया था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोली है। सैफुद्दीन सोज नजरबंद हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के मूमेंट पर कोई पाबंदी नहीं है।

इससे पहले बीते दिनों ही सैफुद्दीन सोज ने कहा था कि अब केंद्र सुप्रीम कोर्ट से भी झूठ बोल रहे हैं कि मैं एक आजाद आदमी हूं। मैं इसके लिए कोर्ट जाऊंगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उसके आवास पर तैनात पुलिस कर्मी उसे बाहर जाने से रोक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जगह पुलिस स्टेट बन गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए

  • ,
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोक नहीं सकेगी बीजेपी सरकार, प्रयागराज में होकर रहेगा: कांग्रेस