देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी सरकार से ये सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी ‘हाउडी मोदी’ तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच-1बी वीजा खारिज करने में बढ़ोत्तरी कर दी।”
Published: 07 Nov 2019, 11:31 AM IST
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, “देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाले अपने में ही मस्त हैं, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।”
Published: 07 Nov 2019, 11:31 AM IST
इससे पहले प्रियंका गांधी ने रोजगार और ‘हाउडी मोदी’ पीएम मोदी द्वरा दिए गए बयान लेकर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा। कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही। नामी गिरामी कम्पनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। चंगा सी बोलने वाले हैं एकदम चुप सी। क्यों?”
Published: 07 Nov 2019, 11:31 AM IST
उत्तर प्रदेश में पीएफ घोटाले के मुद्द् पर कांग्रेस महासचि लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “उत्तर प्रदेश में आज हर सरकारी विभाग का कर्मचारी ये सोच कर परेशान है कि उसकी मेहनत की कमाई सुरक्षित भी है या नहीं। डीएचएफथ-पीएफ घोटाले के बाद एक बात साफ है कि भाजपा सरकार ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से कर्मचारियों का पैसा घोटाले की भेंट चढ़ा दिया।”
Published: 07 Nov 2019, 11:31 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 Nov 2019, 11:31 AM IST