देश

यूपी में बढ़ रहे अपराध पर प्रियंका गांधी ने योगी को घेरा, पूछा- अपराध में UP टॉप पर है, जवाबदेही किसकी?

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि पिछले एक हफ्ते में यूपी में करीब 50 हत्याएं हुईं।आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। जवाबदेही किसकी है?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि' उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में यूपी में करीब 50 हत्याएं हुईं। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। जवाबदेही किसकी है?. प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ एक ग्राफ भी शेयर किया जिसमें लिखा, “पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी "अपराधमुक्त" हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आँकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है?”

इसे भी पढ़ें- विकास दुबे का इन राजनीतिक दलों से रहा रिश्ता, हत्या-रंगदारी जैसे 71 केस, फिर भी टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में नहीं था नाम

Published: undefined

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे 'जंगलराज' करार दिया था। उन्होंने यह वर्चुअल मीटिंग राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए बुलाई थी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि आमजन और पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

Published: undefined

आपको बता दें, कानपुर एनकाउंटर के बाद से योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। वहीं घटना को 48 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। विकास दुबे को लेकर नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। विपक्ष भी लगातार योगी सरकार पर हमलावर है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • महाराष्ट्रः मराठवाड़ा में जनवरी से जून तक 520 किसानों ने आत्महत्या की, राजस्व विभाग की रिपोर्ट से सरकार घिरी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने मस्क की नयी राजनीतिक पार्टी की योजना को मूर्खतापूर्ण करार दिया और रूस ने दागे ड्रोन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: उत्तराखंड के छह राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, छह साल से निष्क्रिय रहने पर मांगा जवाब

  • ,
  • राहुल गांधी ने वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं देने पर सरकार को घेरा, कहा- BJP बहुजनों की शिक्षा के खिलाफ

  • ,
  • छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब, लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला