देश

कोरोना योद्धा नागरिकों को सम्मानित करेगी पंजाब सरकार, प्रोटोकॉल का पालन करने वालों को मिलेगा ये इनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के प्रसार को रोकने में योगदान देने वाले नागरिकों को राज्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत लोगों को नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करने के आधार गोल्ड, सिल्वर और ब्रांस सर्टिफिकेट और टी-शर्ट दी जाएंगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पंजाब अपने सतर्क निवासियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और दूसरों को कोविड -19 महामारी से बचाने के लिए प्रेरित करेगा। इस बारे में रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सभी प्रोटोकॉल के साथ अतिरिक्त सतर्कता और सख्त अनुपालन का आह्वान करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नागरिकों को पुरस्कृत करने के लिए एक महीने के 'मिशन फतेह वॉरियर्स' अभियान की घोषणा की है।

Published: undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के प्रसार को रोकने में योगदान देने वाले नागरिकों को राज्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत लोगों को नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करने के आधार गोल्ड, सिल्वर और ब्रांस सर्टिफिकेट और टी-शर्ट दी जाएंगी। सभी प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होंगे। 17 जून से 'मिशन फतेह वॉरियर्स' के शीर्षक के लिए प्रतिस्पर्धा के लिए सीओवीए ऐप पर पंजीकरण शुरू होगा।

Published: undefined

बता दें कि शनिवार शाम तक पंजाब में कोरोना के कुल 3,063 मामले हो गए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक 45 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। कुल 2,327 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 671 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 601 मामले अमृतसर में हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के साथ उठाएं मोदी', G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

  • ,
  • इंटरव्यू: शिक्षा में डिजिटल टेक्नोलॉजी और पारंपरिक पद्धति, दोनों को जरूरी मानते हैं डॉ. इम्तियाज़ अहमद अलीमी

  • ,
  • ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएं पीएम मोदी; G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री से अपील

  • ,
  • बिहार: गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दारोगा घायल, एक आरोपी को लगी गोली

  • ,
  • यूपी की योगी सरकार पर घोटाले का आरोप, अखिलेश बोले- ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजनाओं की न्यायिक जांच हो