देश

सामाजिक सद्भाव के लिए 9 अप्रैल को देश के सभी प्रदेश और जिला कांग्रेस का उपवास, राहुल गांधी का निर्देश

देश में सभी समुदायों के बीच सद्भाव कायम रखने और इसे बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में 9 अप्रैल को उपवास रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी प्रदेश-जिला यूनिट को निर्देश दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

देश भर में विभिन्न समुदायों के बीच फैलाई जा रही कटुता के खिलाफ पहल करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस इकाइयों को 9 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखने का निर्देश जारी किया है। इस उपवास का उद्देश्य देश भर में समुदायों के बीच सद्भाव कायम करना और उसे बढ़ाना है।

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से जारी निर्देशों को कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने सभी प्रदेश इकाइयों को भेज दिया है।

Published: undefined

कांग्रेस ने इस संबंध में कहा कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों और केंद्र सरकार ने हिंसा को नियंत्रित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए ऐसे में जरूरी है कि इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस देश का नेतृत्व करे और इस बात का प्रयास करे कि देश भर में सभी समुदायों-संप्रदायों के बीच अमन-चैन कायम हो।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined