देश

राफेल सौदे के बहाने राहुल गांधी ने बताया आखिर किससे प्यार करते हैं पीएम मोदी!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि आखिरकार पता चल गया कि ‘श्रीमान 56’ किसी को तो प्यार करते हैं।

फोटोः @INCIndia
फोटोः @INCIndia कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है

राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर नेशनल हेराल्ड की एक खबर को ट्वीट करते हुए इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा, “आखिरकार पता चल गया कि श्रीमान 56 किसी को तो प्यार करते हैं। बशर्ते वह सूट-बूट वाला हो। उस पर 45000 करोड़ का कर्ज हो। सिर्फ 12 दिन पुरानी कंपनी का मालिक हो। जिंदगी में कभी कोई एयरक्राफ्ट ना बनाया हो। उसे 4 अरब डॉलर का ठेका मिल जाएगा।”

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ नेशनल हेराल्ड की उस खबर को संलग्न किया है जिससे साबित होता है कि फ्रांस के साथ राफेल विमान डील से महज 12 दिन पहले ही उद्योगपति अनिल अंबानी ने रिलायंस डिफेंस नामक कंपनी बनाई थी। खबर के मुताबिक अनिल अंबानी ने 2015 में पीएम मोदी के फ्रांस दौरे से महज 12 दिन पहले ही अपनी कंपनी की स्थापना की थी। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ राफेल डील करने वाली रिलायंस डिफेंस लिमिटेड की स्थापना 500000 रुपये की बेहद कम पूंजी निवेश के साथ 28 मार्च 2015 को हुई थी।

इसे भी पढे़ंः पेरिस में पीएम मोदी के राफेल डील की घोषणा करने से महज 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने खड़ी की थी कंपनी

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि इस विमान सौदे में कहीं ना कहीं कुछ तो घोटाला है। जिस पर लोकसभा में काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। वह लगातार संसद के अंदर और ट्वीटर के माध्यम से भी इस मामले में घोटाले की आशंका जताते रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपने नए ट्वीट से प्रेम और घृणा की राजनीति का दांव भी खेला है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रेम शब्द की जगह गुलाबी रंग के दिल के प्रतीक का इस्तेमाल किया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे राहुल गांधी की प्रेम की राजनीति का विस्तार मानते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला करार दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Jul 2018, 8:08 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'पता नहीं वे किस बात से डरे हुए हैं', प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द होने पर बोलीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • यमन के तट के पास धमाके से हड़कंप, हूती मिसाइल लॉन्च की भी खबर, समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

  • ,
  • शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड से असम-केरल तक बिगड़े हालात

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, 100 साल पुराना मकान ढहा, दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत