देश

सीबीआई के डीआईजी का मोदी के मंत्री पर संगीन आरोप, राहुल बोले, ‘चौकीदार ही चोर’ नाम का चल रहा क्राइम थ्रिलर

मोदी सरकार में मंत्री हरिभाई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगने पर राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नाम का क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री, एनएसए, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा द्वारा मोदी सरकार में कोयला एवं खदान राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई पटेल पर मोईन कुरैशी मामले में करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री, एनएसए, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है। अफसर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।”

Published: undefined

गौरतलब है कि छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में एक नया मोड़ आ गया है। सोमवार को सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मोदी सरकार में कोयला एवं खदान राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई पटेल पर मोईन कुरैशी मामले में करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया। सिन्हा की याचिका के मुताबिक, गुजरात से सांसद हरिभाई पार्थीभाई को अहमदाबाद के किसी विपुल नाम के शख्स द्वारा पैसे दिए गए थे। वेबसाइट ‘द वायर’ ने इस याचिका में लगाए आरोपों को लेकर हरिभाई पार्थीभाई को कुछ सवाल भेजे थे, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सीबीआई के डीआईजी के इसी आरोप को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़े: सीबीआई डीआईजी का सनसनीखेज़ आरोप: मोदी के मंत्री ने ली रिश्वत, डोवाल ने अस्थाना के घर छापा मारने से रोका

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'