देश

राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले NEET परीक्षार्थी के परिजन से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

कांग्रेस ने बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘नीट का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान में सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात कर, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।’’

राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट परीक्षार्थी के परिजन से बात की
राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट परीक्षार्थी के परिजन से बात की 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राजस्थान के सीकर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के उस परीक्षार्थी के परिजन से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, जिसने पिछले दिनों पेपर लीक के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

Published: undefined

पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सीकर पहुंचकर प्रदीप मेघवाल के परिजन से राहुल गांधी की फोन पर बात करवाई।

कांग्रेस ने बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘नीट का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान में सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात कर, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।’’

Published: undefined

पार्टी ने कहा, ‘‘प्रदीप मेघवाल के परिवार ने पढ़ाई के लिए लाखों रुपये का कर्ज लिया था। उसे उम्मीद थी कि उसका चयन हो जाएगा, लेकिन पेपर लीक माफियाओं ने उसके सपनों को कुचल दिया। पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके साथ न्याय हो और पेपर लीक माफियाओं को सख्त सजा मिले।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं, हम परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे और इस नाकामी के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना होगा।’’

Published: undefined

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined