देश

गुजरात में बैलगाड़ी पर बैठकर राहुल गांधी ने की चुनावी अभियान की शुरुआत 

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें द्वारका से जामनगर की 135 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के लिए खुली जीप में रोड शो करने की इजाजत नहीं दी।

बैलगाड़ी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी/ फोटो: Twitter 
बैलगाड़ी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी/ फोटो: Twitter  

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिवसीय प्रचार अभियान की शुरुआत सौराष्ट्र क्षेत्र से की है। राहुल गांधी अपने प्रचार अभियान के दौरान खुली जीप में रोड शो करना चाहते थे, लेकिन राज्य पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत बैलगाड़ी पर बैठकर की।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें द्वारका से जामनगर की 135 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के लिए खुली जीप में रोड शो करने की इजाजत नहीं दी। अब राहुल गांधी सीसीटीवी कैमरों से लैस लक्जरी बस में यात्रा करेंगे। द्वारका से 25 किलोमीटर दूर हंजरापार गांव में वे बैलगाड़ी पर सवार होकर जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष का कार्यक्रम जामनगर के सर्राफा व्यापारियों और ब्रास कल-पुर्जा उद्योग के प्रतिनिधियों से मिलने का है।

Published: undefined

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी जल्दबाजी में लागू किए जाने की वजह से लाखों लोगों के व्यापार ठप हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये सरकार सिर्फ बडे़ व्यापारियों की सरकार है और इसने छोटे व्यापारियों को सिर्फ नुकसान पहुंचाया है।

Published: undefined

अहमदाबाद साबरमती रिवरफ्रंट पर लगभग एक सप्ताह पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद यह राहुल गांधी का सौराष्ट्र क्षेत्र का दौरा है। मशहूर धार्मिक स्थल द्वारका के इस क्षेत्र से 182 सदस्यीय विधानसभा में में एक-तिहाई सदस्य आते हैं। यहां कुल 58 विधानसभा सीटें हैं। ये सीटें कांग्रेस के लिए काफी जरूरी हैं। इससे पहले हुए जिला पंचायत और अन्य चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी पहली बार इस इलाके में पहुंचे हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि इससे वहां के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा।

राहुल गांधी ने द्वारका के कृष्ण मंदिर में प्रार्थना के साथ अपने दिन की शुरुआत की। उन्होंने द्वारकाधीश के दर्शन के बाद रास्ते में एक खाट पंचायत में भी हिस्सा लिया।

Published: undefined

कृष्ण मंदिर में प्रार्थना करते राहुल गांधी/फोटो: Twitter 
द्वारका के कृष्ण मंदिर में राहुल गांधी/फोटो: Twitter 
राहुल गांधी का स्वागत करते समर्थक/फोटो: Twitter 

जामनगर में रात बिताने के बाद मंगलवार सुबह वे राजकोट के लिए रवाना हो जाएंगे, जो गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी का गृहनगर और सौराष्ट्र क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र है। उसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सुरेंद्रनगर जाएंगे। उनकी यात्रा अहमदाबाद जिले के वीरमगाम में खत्म होगी, जो संयोग से पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल का गृह नगर है। हार्दिक पटेल ने भी राहुल गांधी का गुजरात आने पर स्वागत किया है।

Published: undefined

सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पाटीदारों का आक्रोश लंबे समय से दिख रहा है। इसके अलावा किसान भी बड़े पैमाने पर संकट का सामना कर रहे हैं। गुजरात में कई और मुद्दों को लेकर भी जनता परेशान है। राहुल गांधी दिसंबर में प्रस्तावित चुनाव से पहले उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात का भी दौरा करने वाले हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined