देश

पीएम ने सफाई कर्मचारियों के पैर तो धोए, लेकिन उनके ‘मन की बात’ सुनने का मोदी के पास समय नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रयागराज के उन सभी सफाई कर्मचारियों से बात की गयी है जिनके पैर पीएम मोदी ने धोये थे। इन सभी सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें वहां क्यों बुलाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पीएम मोदी द्वारा प्रयागराज में कुछ सफाई कर्मचारियों के पैर धोने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी जी के पास उन लोगों के ही मन की बात सुनने का समय नहीं है जिनके पैर उन्होंने धोये थे।

‘द वायर’ नामक वेबसाइट द्वारा बनायी गयी एक डॉक्यूमेंट्री को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में प्रयागराज के उन सफाई कर्मचारियों से बात की गई है, जिनके पैर पीएम मोदी ने अपनी एक चुनावी रैली के दौरान धोए थे। इन सभी लोगों ने ‘द वायर’ को बताया, ‘ 24 फरवरी को हम पांच लोगों को बुलाया गया था। हमने देखा वहां 5 थालियां थीं। हमको लगा कि हमको ऐसे बैठा रहे हैं कुछ बात वात करेंगे। अचानक पीम मोदी आये और हमारे पैर धोने लगे।’

सफाई कर्मचारियों ने आगे कहा, ‘हम घबरा गए कि ये तो प्रधानमंत्री हैं और हम छोटी कास्ट के लोग। हमें शर्म भी बहुत आई।’ उन्हीं लोगों में मौजूद एक महिला कर्मचारी ने कहा, ‘मोदी जी के पैर धुलने से कोई पवित्र नहीं होगा बल्कि वे खुद आके देखें यहां 4-4 मैहीने से तंख्वाह नहीं मिल रही है।’

वीडियो में एक महिला चूल्हे पर रोटी बनाते हुए कह रही है कि उनके पास कोई नौकरी नहीं। जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री के उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस सिलेंडर मिला, तो इस पर भी उन्होंने मना कर दिया।

सफाई कर्मचारियों ने कहा, ‘मोदी जी आप हमारे पैर मत धोइए आप हमारे भविष्य के बारे में देखिए। एक और महिला ने कहा कि मोदी जी अगर आएं तो हम उनको साबुन से नहला दें लेकिन उससे हमें कुछ फाएदा नहीं होने वाला।

सबसे कमाल की बात तो ये है कि इन सभी सफाई कर्मचारियों को पता ही नहीं था कि उन्हें वहां क्यों बुलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘अचानक मोदी जी आये और इससे पहले हम कुछ समझ पाते, मोदी जी हमारे पैर धोने लगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Apr 2019, 5:59 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, खड़गे बोले- लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा अधिकार, शाह सदन में दें जवाब

  • ,
  • 'राहुल गांधी से डर रही है BJP सरकार', प्रयागराज के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेता

  • ,
  • तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा बरी करने का फैसला, 2013 यौन उत्पीड़न मामले में ठहराया दोषी

  • ,
  • 'E20 को बढ़ावा देने के पीछे की मंशा पर्यावरण संरक्षण नहीं', जयराम बोले- जल संसाधन और खाद्य सुरक्षा पर भी रखा जाए ध्यान

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: एक दिन में ₹2,890 महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग, जानें आज का नया रेट