देश

दिल्ली में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, केजरीवाल भी करेंगे शिरकत

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि इस रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली के अशोक विहार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। ये जानकारी दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को दी। इस बीच, वो मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के बीच प्रस्तुत कर कांग्रेस को एक ‘उम्मीद’ के रूप में चित्रित करने का प्रयास कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के बीच देशभर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे 400 पार के दावे का भी खुलकर मखौल उड़ा रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि इस रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के शिरकत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि कांग्रेस की रैली है।

उन्होंने आईएएनएस बातचीत के दौरान कहा, “इंडिया गठबंधन की रैली होने की वजह से रामलीला मैदान में सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए थे।“

उन्होंने कहा, “राहुल की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।“

स्वाति मालीवाल मारपीट प्रकरण से जुड़े सवाल पर देवेंद्र यादव ने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज स्वाति ने इस संबंध में बयान दर्ज कराया है। हमारी मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।“

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 4 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और रुपया भी हुआ मजबूत

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- साबित हुआ कि ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म-6 में अवैध बदलाव किया, इसमें शामिल हर किसी का हिसाब होगा