देश

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हिंदुस्तान में आज 4 लोगों की तानाशाही, BJP ने 8 साल में देश को कर दिया बर्बाद

कांग्रेस आज (शुक्रवार) बेरोजगारी, महंगाई और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

कांग्रेस आज (शुक्रवार) बेरोजगारी, महंगाई और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। उन्होंने कहा कि हम देश की जनता के भलाई के लिए कोई भी मुद्दा उठाते हैं तो हमें रोका जाता है। हम महंगाई और बेरोजागारी जैसे मुद्दे उठाते हैं, तो हमें बोलने नहीं दिया जाता है। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता। बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Published: 05 Aug 2022, 10:44 AM IST

राहुल गांधी ने कहा, 70 साल में देश बना, लेकिन बीजेपी ने 8 साल में इसे खत्म कर दिया। चाहे बेरोजगारी, हिंसा और महंगाई का मुद्दा हो, सरकार का सिर्फ यही एजेंडा है, कि इन मुद्दों का न उठाया जाए।

Published: 05 Aug 2022, 10:44 AM IST

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन वित्त मंत्री को दिख नहीं रहा है। किसी भी गांव, शहर में चले जाइए, लोग बता देंगे कि महंगाई है। लेकिन सरकार को नजर नहीं आ रही है।

Published: 05 Aug 2022, 10:44 AM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी कि देश में ऐसा वक्त भी आएगा कि तिरंगों के लिए लोगों को समाप्त होते देखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। महंगाई, बेरोज़गारी, GST पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।

Published: 05 Aug 2022, 10:44 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Aug 2022, 10:44 AM IST

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल