देश

राजस्थान: वसुंधरा सरकार का नया फरमान, स्कूलों में पढ़ाएं सरकार की उपलब्धियां

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी कर कहा कि कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों को बुकलेट के जरिए सरकार की 4 साल की उपलब्धियां बताई जाएं। हालांकि शिक्षा मंत्री ने ऐसे किसी भी सर्कुलर से इंकार किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

अपने नये-नये फरमानों से विवादों में रहने वाली राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने एक और विवादित फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के बच्चों को बुकलेट के जरिए राजस्थान में शासित वसुंधरा राजे सरकार की 4 साल की उपलब्धियां बताने को कहा गया है।

Published: 22 Feb 2018, 4:25 PM IST

फोटो: सोशल मीडिया

इसे भी पढ़ें: वसुंधरा सरकार का तुगलकी फरमान : सोशल मीडिया पर की सरकार की खिंचाई, तो खैर नहीं

प्रदेश के शिक्षा विभाग ने राज्य के कई जिलों में जिला और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को वार्षिक रिजल्ट के साथ यह बुकलेट बांटने के आदेश जारी किए हैं। सर्कुलर में राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद के आयुक्त के पत्र का बकायदे हवाला दिया गया है। बुकलेट में सरकार की पिछले 4 साल की उपलब्धियां बताने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: मीडिया के दमन का कानून लाकर क्या छिपाना चाहती हैं वसुंधरा राजे, पीयूसीएल देगा कोर्ट में चुनौती

शिक्षा वभाग की ओर से जारी सर्कुलर को लेकर विवाद बढ़ गया है। सर्कुर पर बढ़ते विवाद के बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का बयान सामने आया है। देवनानी ने कहा कि शिक्षा विभाग ने ऐसा कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है।

Published: 22 Feb 2018, 4:25 PM IST

यह कोई पहला मौका नहीं है जब वसुंधरा सरकार इस तरह का सर्कुलर जारी कर विवादों में आई हो। इससे पहले सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए हाल ही में शिक्षा राज्य मंत्री नें स्कूलों के प्रवेश गेट, कक्षाओं के बाहर बोर्ड लगाने के आदेश जारी किए थे। राज्य मंत्री के बाद इसकी कड़ी निंदा हुई थी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के डीजीपी का पुलिसकर्मियों को आदेश, सोशल मीडिया पर न करें राजनीतिक टिप्पणी

Published: 22 Feb 2018, 4:25 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Feb 2018, 4:25 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान