देश

राजस्थान: प्रियंका टोंक में 10 सितंबर को इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना का करेंगी शुभारंभ, बस इतने रुपए में मिलेगा खाना

अभी तक शहरों में आठ रुपये में खाना परोसने की योजना चल रही है। गहलोत ने गांवों में भी इंदिरा रसोई से सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना के नाम से चलाया जाएगा।

फोटो -Getty Images
फोटो -Getty Images Atul Loke

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 10 सितंबर को इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत करेंगी। इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है।

Published: undefined

झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में योजना का शुभारंभ करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे।

Published: undefined

अभी तक शहरों में आठ रुपये में खाना परोसने की योजना चल रही है। गहलोत ने गांवों में भी इंदिरा रसोई से सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना के नाम से चलाया जाएगा।

Published: undefined

महिला मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए गहलोत सरकार ने हाल ही में 25 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन वितरित किए। इंदिरा प्रियदर्शिनी निधि, मुफ्त राशन समेत कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

Published: undefined

गांधी शुरू से ही विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं। कर्नाटक और हिमाचल के चुनावों में उन्होंने बड़ी-बड़ी सभाएं कीं। अब इसका विस्तार राजस्थान में भी किया जा रहा है। इससे पहले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में राहुल गांधी की सभा आयोजित की गई थी।

Published: undefined

कांग्रेस ने 6 सितंबर को भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा आयोजित की थी। जिसमें खड़गे ने कामधेनु बीमा योजना की शुरुआत की।

खड़गे की सभा के ठीक चार दिन बाद टोंक के निवाई में प्रियंका गांधी की सभा की घोषणा कर दी गई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए अमेरिका' ईरान बोला- समझौता टूटा तो US जिम्मेदार होगा

  • ,
  • सांसदों की बगावत के बीच उद्धव ने कहा- पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार, लेकिन चोरों के हाथ में नहीं जाने दूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जरांगे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे का जल्द समाधान नहीं होने पर 'बड़े आंदोलन' की चेतावनी दी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई से बच रही बीजेपी सरकार, एसआईटी सिर्फ दिखावा: अजय राय

  • ,
  • दुनिया की खबरें: समझौते के तहत होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के नए नियम और लेबनान में इजराइली हमला