
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर की गई एयर स्ट्राइक पर जारी बयानबाजी में शामिल होते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक नया दावा किया है। शनिवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में भारत ने तीन बार सीमा पार जाकर एयर स्ट्राइक किया है। हालांकि साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ दिया कि सिर्फ 2 एयर स्ट्राइक के बारे में ही जानकारी देंगे, तीसरे के बारे में नहीं बताएंगे।
Published: undefined
मोदी सरकार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2016 में जब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में रात के वक्त हमारे सोए हुए जवानों पर हमलाकर 17 जवानों को शहीद कर दिया था, तब हमने पहली बार पाकिस्तान की सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था। वहीं, एक बार फिर हमने पुलवामा हमले के बाद पाक सीमा में घुसकर ऐसी ही एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने तीसरी स्ट्राइक के बारे में जानकारी नहीं दी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined