
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में पांच जुलाई से ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की और लोगों से अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में बीजेपी को जवाबदेह ठहराने के लिए इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
Published: undefined
ठाकरे ने कहा कि रविवार (पांच जुलाई) को लोग मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्र होंगे, जहां ‘हनुमान स्तोत्र’ और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करेंगे तथा अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित ‘‘चोरी’’ की जिम्मेदारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर दबाव बनाएंगे।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं राम मंदिर में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई इस चोरी से आक्रोशित सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे हमारे साथ जुड़ें और इसके लिए बीजेपी को जवाबदेह ठहराएं।’’
Published: undefined
ठाकरे ने दावा किया कि देशभर में लोग अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और कई राज्यों में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद जनसरोकारों के मुद्दों के प्रति ‘‘अराजकता’’ और ‘‘उदासीनता’’ का माहौल है।
उन्होंने कहा कि अविभाजित शिवसेना के कार्यकर्ता समेत अनेक हिंदुओं ने राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया था और ‘‘कारसेवकों’’ पर हुए अत्याचार, गोधरा ट्रेन कांड, अहमदाबाद दंगे तथा मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोटों जैसी घटनाओं की पीड़ा झेली। लेकिन उनका आरोप है कि बीजेपी ने इन घटनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया और अब ‘‘बेलगाम सत्ता’’ का आनंद ले रही है।
Published: undefined
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नेबीजेपी पर विपक्षी विधायकों की खरीद-फरोख्त कराने का भी आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या सत्तारूढ़ दल ‘‘ऑपरेशन राम मंदिर’’ चला रहा है।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर लगाए जा रहे आरोपों का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने सवाल किया कि क्या कथित रूप से चोरी किया गया धन विपक्षी नेताओं को अपने पाले में लाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
Published: undefined
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रसिद्ध कथन ‘‘अब हिंदू मार नहीं खाएगा’’ का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘अब मैं कहना चाहता हूं- ‘अब हिंदू माफ नहीं करेगा।’’’
उन्होंने राम मंदिर के दानपात्रों से कथित चोरी में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि ‘‘हिंदुत्व के नाम पर लूट’’ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी का नारा ‘‘मंदिर वहीं बनाएंगे’’ महज एक दिखावा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शामिल लोगों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
Published: undefined
राम मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन का मामला सात जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई।
इस मामले में मंदिर में चढ़ावे के संग्रह और उसकी गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined